भारतीय बाजार में मारुति बलेनो का दबदबा कायम!

हाइलाइट्स:

  • मारुति बलेनो की बिक्री 20% बढ़ी, 19,630 यूनिट्स बिकीं।
  • वैगनआर की बिक्री पिछले साल की तुलना में 13% कम हुई।
  • टाटा पंच की 17,978 यूनिट्स बिकीं, 50% की वृद्धि दर्ज की।

साल 2024 के पहले महीने में भारतीय कार बाजार में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। हैचबैक से लेकर एसयूवी तक, सभी कारों की डिमांड में जबरदस्त वृद्धि हुई। जनवरी 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कौन सी थी, यह जानने के लिए आप उत्सुक होंगे। तो आपको बता दें कि 6.66 लाख रुपये की कीमत वाली एक फैमिली कार ने बाजार में धूम मचा दी है। यह 5-सीटर प्रीमियम हैचबैक कार टाटा अल्ट्रोज, हुंडई आई20 और टोयोटा ग्लैंजा जैसी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली सस्ती कार बलेनो को भी बिक्री में पछाड़ दिया है।

हम Google News में भी आते हैं

मारुति बलेनो ने बिक्री रिकॉर्ड बनाया:

हम बात कर रहे हैं मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो (Maruti Baleno) की। जनवरी 2024 में बलेनो की बिक्री में 20% की शानदार वृद्धि हुई है। पिछले महीने यह कार 19,630 यूनिट्स बिकी, जो पिछले साल इसी महीने 16,357 यूनिट्स की बिक्री से काफी अधिक है। वहीं, हर महीने मारुति की बेस्ट सेलिंग कार रहने वाली वैगनआर (Maruti Wagon R) भी बलेनो से पिछड़ गई। वैगनआर की बिक्री जनवरी में 17,756 यूनिट्स रही, जो जनवरी 2023 के मुकाबले 13% कम है।

5-स्टार सेफ्टी वाली टाटा पंच को भी पछाड़ा:

मारुति बलेनो ने दिसंबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 5-स्टार सेफ्टी वाली कार टाटा पंच को भी मात दे दी है। बजट सेगमेंट की मिनी एसयूवी टाटा पंच (Tata Punch) भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। जनवरी 2024 में इस एसयूवी की 17,978 यूनिट्स बिकी, जो पिछले साल जनवरी में हुई 12,006 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में 50% अधिक है।

मारुति बलेनो के फीचर्स:

मारुति बलेनो में 1.2-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 90 बीएचपी की पॉवर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी बलेनो को फैक्ट्री फिटेड सीएनजी वर्जन में भी पेश करती है। बलेनो के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। माइलेज की बात करें तो ये कार पेट्रोल में 22.94 किलोमीटर और सीएनजी में 30.61 किलोमीटर की माइलेज देती है।

फीचर्स की बात करें तो, मारुति बलेनो के टॉप वैरिएंट में वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो फीचर के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्कामिस साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप!

ये भी पढ़िए: Maruti Fronx: खूब बिक रही हैं मारुती की ये नयी SUV!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top