आँख बंद करके इन 6 कारो को खरीद सकते हो भाई! भारत में 6 सबसे सुरक्षित Cars और SUVs

Safest Cars in India 2024: भाई-बहन, गाड़ी खरीदते वक्त तो हर कोई फीचर्स, माइलेज और लुक्स देखता है, पर सबसे जरूरी चीज है – सुरक्षा! आज हम ग्लोबल NCAP के नए क्रैश टेस्ट के आधार पर भारत में सबसे सुरक्षित कारों की बात करने वाले हैं, ताकि आप Safe कार चुन सको:

1. टाटा हैरियर/सफारी – 5 स्टार (33.05 अंक)

Safest Cars in India 2024

टाटा की धांसू SUVs हैरियर और सफारी ने ग्लोबल NCAP के टेस्ट में धमाल मचा दिया है! दोनों को ही पूरे 5 स्टार मिले हैं। मतलब, बड़े हादसों में भी पैसेंजर काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे। टेस्ट में इन गाड़ियों के बॉडी शेल को भी काफी मजबूत पाया गया है।

हम Google News में भी आते हैं

2. टाटा नेक्सन – 5 स्टार (32.22 अंक)

Safest Cars in India 2024

2023 के अपडेट के बाद नेक्सन को एक बार और टेस्ट किया गया, और वो भी पूरे 5 स्टार लेकर लौटी! न सिर्फ बड़ों के लिए, बल्कि बच्चों के लिए भी ये गाड़ी काफी सुरक्षित है। टेस्ट में इसकी बॉडी को और मजबूत बनाया गया है, जिससे सुरक्षा और बढ़ गई है।

ये भी पढ़िए: 1 लीटर में 2024 Honda SP 125 Mileage कितना देती हैं?

3. वोक्सवैगन वर्टस/स्कोडा स्लाविया – 5 स्टार (29.71 अंक)

Safest Cars in India 2024

ये दोनों सेडान्स भी पीछे नहीं रहीं और अपने 5 स्टार लेकर टेस्ट पास कर लिया। खास बात है कि इनमें बड़ों के लिए ज्यादा सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। साइड इम्पैक्ट टेस्ट में भी इन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए भी ये मानक पूरे करती हैं।

4. वोक्सवैगन टैगुन/स्कोडा कुशाक – 5 स्टार (29.64 अंक)

Safest Cars in India 2024

ये दोनों मिडसाइज़ SUVs भी 5 स्टार लेकर आई हैं। टेस्ट में इनकी बॉडी काफी मजबूत पाई गई, साथ ही साइड इम्पैक्ट में भी अच्छा प्रदर्शन किया। पैदल चलने वालों की सुरक्षा के मामले में ये UN 127 मानक तो पूरा करती हैं, लेकिन GTR9 मानक में थोड़ा पीछे रह गईं।

ये भी पढ़िए: Skoda Kushaq का Sunroof Variant कौनसा हैं?

5. महिंद्रा स्कॉर्पियो N – 5 स्टार (29.25 अंक)

Safest Cars in India 2024

महिंद्रा की पावरफुल स्कॉर्पियो N भी 5 स्टार के साथ इस लिस्ट में शामिल है। खास बात है कि साइड इम्पैक्ट टेस्ट में भी इसने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, बच्चों के लिए सुरक्षा के मामले में इसे 3 स्टार मिले हैं।

ये भी पढ़िए: भाई Fortuner के दिन ख़त्म! स्टाइलिश और धांसू 2024 Ford Endeavour आ रही है!

6. हुंडई वर्ना – 5 स्टार (28.18 अंक)

Safest Cars in India 2024

नई वर्ना भारत में बिकने वाली पहली हुंडई है जिसे 5 स्टार मिले हैं। वयस्क यात्रियों के लिए ये काफी सुरक्षित है, लेकिन साइड इम्पैक्ट टेस्ट में इसकी बॉडी को थोड़ा कमजोर पाया गया। कुल मिलाकर, ये एक अच्छा और सुरक्षित ऑप्शन है।

तो बस! ये थीं भारत में कुछ सबसे सुरक्षित गाड़ियां। गाड़ी खरीदते समय सुरक्षा को सबसे ऊपर रखें और अपने और अपने परिवार का ख्याल रखें!

ये भी पढ़िए: Maruti Suzuki Invicto का Sunroof Variant कौनसा हैं?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

1 thought on “आँख बंद करके इन 6 कारो को खरीद सकते हो भाई! भारत में 6 सबसे सुरक्षित Cars और SUVs”

  1. Pingback: भाई Creta के दिन ख़त्म! स्टाइलिश और धांसू Renault Duster 2024 आ रही है! - हिंदी वार्तालाब

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top